Sitamarhi News: पूर्व विवाद में मारपीट, नौ लोग जख्मी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर विभिन्न स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों में सूर्यपट्टी के राम प्रताप राय की पत्नी ललिता देवी और पुत्र विकास कुमार राय, बलहा मकसूदन के दमरी झा के पुत्र संतोष झा, नरेंद्र झा की पत्नी रेखा देवी, रणजीत राय की पत्नी अनिता देवी, जानीपुर के विनोद मिश्र के पुत्र चंदन कुमार व अमित कुमार तथा पोखरभिरा के इरशाद अहमद के पुत्र फैयाज और साबिर नदाफ की पत्नी सफिया खातून शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज पीएचसी पुपरी में कराया गया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय पुलिस को अलग-अलग शिकायत दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.