सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी पुपरी में कराया गया। जख्मी लोगों में आवापुर निवासी मनोज राय की पत्नी मंजिला देवी, एकारी निवासी रामनाथ पांडेय के पुत्र अनिल पांडेय, बछारपुर निवासी मो. तनवीर रजा की पत्नी हिना फातिमा, पुपरी निवासी नूर आलम की पत्नी मैमून निशा, बहेरा जाहिदपुर निवासी चंदे महतो के पुत्र संजय महतो, परसौनी टोल निवासी सीता मुखिया के पुत्र सत्य नारायण मुखिया, हुमायूंपुर निवासी मो. मुर्शिद की पत्नी उम्मी फातमा और केशोपुर निवासी चन्द्रकिशोर यादव के पुत्र राजीव कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...