सीतामढ़ी, नवम्बर 17 -- Sitamarhi News: परिहार। थाना क्षेत्र के रामनैका गांव निवासी जायसवाल राइस मिल के संचालक मनोज चौधरी ने पूर्व प्रखंड प्रमुख इम्तेयाज जावेद अख्तर उर्फ प्यारे पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। इसमें बताया है कि पिछले कुछ दिनों से मैसहा मोड़ पर उन्हें रोककर रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। 13 नवंबर को दोपहर मिल परिसर में मारपीट की कोशिश किए जाने का भी आरोप है। मनोज के अनुसार, छठ पर्व का सामान खरीदने परिहार बाजार जाने के दौरान पूर्व प्रमुख एक अन्य व्यक्ति के साथ उनका पीछा करते हुए पहुंचे और उन्हें घेरकर यूपीआई से एक लाख रुपये भेजने का दबाव बनाया। यह भी पढ़ें- Munger News: भागलपुर-कटिहार पैसेंजर स्पेशल का पीरपैंती तक हुआ विस्तार उन्होंने मिल के सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की घटना...