सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: परिहार। बेला थाना क्षेत्र के रौआही गांव निवासी विजय महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही वीरेंद्र महतो, नरेश महतो, शिव दुलारी देवी, राम लखन महतो, राजेश महतो, बिंदा देवी एवं सियाराम महतो को नामजद किया है। प्राथमिकी में बताया है कि वीरेंद्र महतो से पूर्व से विवाद चल रहा है। वीरेंद्र महतो एवं उसके परिवार वालों के द्वारा अक्सर धमकी दिया जाता है। आरोप है कि 28 जुलाई की रात आरोपी लक्ष्मी के घर में घुस आए और पेट्रोल छिड़क कर घर में आग लगा दिया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं अग्निशमन वाहन के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- Hajipur News: घर में घुसकर छेड़खानी करने की हुई प्राथमिकी दर्ज पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...