Sitamarhi News: पूजा समितियों ने बढ़ाया हौसला
सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: सीतामढी। कर्तव्य स्थल पर मुस्तैद कैडेटों के भोजन और जलपान की व्यवस्था के लिए समाजसेवियों एवं पूजा समितियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। समाजसेवी मो. शम्स शाहनवाज, जितेंद्र प्रसाद, मोहम्मद अमजद खान के सौजन्य से मेहसौल चौक, किरण चौक, गांधी चौक व जानकी स्थान पर तैनात कैडेटों को नियमित फूड पैकेट उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा श्री वैष्णो देवी पूजा समिति एवं शंकर चौक डुमरा पूजा समिति का भी इस व्यवस्था में भरपूर सहयोग रहा। उधर शिविर के समापन पर पदाधिकारियों ने सभी कैडेटों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अनुशासन के साथ आमजन की सेवा करना ही स्काउटिंग का मूल उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: भारत स्काउट एंड गाइड ने संभाला मोर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.