Sitamarhi News: पुलिस ने बाल-विवाह व मानव तस्करी के प्रति किया सचेत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। मध्य विद्यालय चिलरा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस से पूर्व शनिवार को मानव तस्करी निरोध इकाई, सीतामढ़ी एवं अदिति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक निधि राज एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल दुर्व्यापार और विभिन्न प्रकार के शोषण के प्रति जागरूक किया। बच्चों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को शोषण के प्रति सजग बनाना और सुरक्षित बचपन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। बाल विवाह और मानव तस्करी जैसी सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए बच्चों के साथ-साथ परिवार एवं समाज की जागरूकता भी जरूरी है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.