सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- Sitamarhi News: ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों व राजनीतिक पार्टियों के उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम, हिंसक झड़पों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए सीतामढ़ी पुलिस ने अपनी तैयारियों को स्थिति जानी है। इसे मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मॉक ड्रिल का आयोजन इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डीएसपी (रक्षित) के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को ऐसी परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें अचानक भीड़ उग्र हो जाए, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो।

पुलिस की तैयारी अभ्यास में पुलिसकर्मियों ने घटन...