सीतामढ़ी, जुलाई 17 -- Sitamarhi News: परिहार। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर की गई। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के बाड़ा निवासी अमरेश मुखिया और परसंडी निवासी ललित राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और वे काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके गांवों में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि न्यायालय से जारी लंबित गैर-जमानती वारं...