Sitamarhi News: पुलिस ने चिता से युवक का अधजला शव कब्जे में लिया
सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। थाना क्षेत्र के खरका बसंत उत्तरी पंचायत स्थित नयाटोल गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक नयाटोल निवासी नंद किशोर यादव का पुत्र विकास कुमार (23) है। लोगों के अनुसार, घटना से पहले विकास और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक की मौत हो गई। मौत की परिस्थितियों को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर बोखड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जब टीम वहां पहुंची तब तक शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।
जांच और सबूत मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर चिता से अधजला शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.