Sitamarhi News: पुलिस को चकमा देकर बदमाश फरार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मेजरगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 31.72 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कुख्यात राजेश कुमार गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर डुमरा पीएचसी से फरार हो गया। मंगलवार को मेजरगंज पुलिस और एसएसबी बसबिट्टा की संयुक्त टीम ने उसे दो अन्य आरोपितों के साथ गिरफ्तार किया था। गुरुवार को कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए तीनों को डुमरा पीएचसी लाया गया था। इसी दौरान राजेश पुलिस वाहन से उतरते ही भाग निकला। हैरत की बात यह है कि वह बिना हथकड़ी के ही वाहन से उतरा था। पुलिस की मौजूदगी में उसके फरार होने की सूचना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। सूचना पर डुमरा थाने की पुलिस और मेजरगंज थाने एसआई छोटे लाल पटवारी की टीम पूरे डुमरा में उसकी तलाश की। लेकिन, वह भागने में सफल रहा। मेजरगंज थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.