सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: पुपरी। दुर्गापूजा को लेकर पुपरी में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है। जनकपुररोड-पुपरी स्टेशन परिसर में इस बार पूजा पंडाल को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। यहां भुवनेश्वर के इम्पेरियल पैलेस की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: म्यांमार की बौद्ध स्थापत्य कला में सजेगा यज्ञशाला का पूजा पंडालपंडाल निर्माण की प्रक्रिया पूजा समिति के सदस्य रामबाबू पासवान ने बताया कि पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए पिछले एक पखवाड़े से कारीगरों की टीम लगातार काम कर रही है। इस बार पंडाल की ऊंचाई करीब 75 फीट रखी जा रही है। इसी अनुपात में इसकी चौड़ाई भी निर्ध...