Sitamarhi News: पुपरी में बैरिकेडिंग से लोगों की बढ़ी परेशानी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुपरी शहर में सीतामढ़ी जाने वाले स्टेट हाईवे सहित विभिन्न लिंक सड़कों पर बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की गई है। इसके कारण शहर से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को बाईपास लिंक सड़कों से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं, बैरिकेडिंग के कारण आम लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। शहर के टावर चौक, लोहापट्टी, मवेशी अस्पताल रोड और बसंत चौक रोड पर बैरिकेडिंग की गई है। खासकर टावर चौक पर घेराबंदी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रचलित जानकारी के अनुसार, वर्ष 1967 में पुपरी में हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद से प्रतिमा विसर्जन के दौरान बैरिकेडिंग करने की परंपरा चली आ रही है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अगले बरस तू जल्दी आ... जयकारों संग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.