Sitamarhi News: पुपरी में चाय के बकाया रुपये मांगने पर दुकानदार की गला रेतकर हत्या
सीतामढ़ी, अगस्त 4 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक पर सोमवार की शाम चाय के बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक चाय दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई तथा बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान मधुबनी गांव निवासी स्वर्गीय मुसहार दास के 28 वर्षीय पुत्र उदय दास के रूप में हुई है। मौत के सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई राजा दास ने बताया कि बड़ा भाई उदय दास की स्थानीय युवक से चाय के बकाया रुपये को लेकर पूर्व से कहासुनी चल रही थी। एक दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। सोमवार शाम को भाई अपनी दुकान पर ही थे। इसी बीच वह कुछ काम से दुकान से बाहर निकले। इतने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.