Sitamarhi News: पुपरी: मारपीट में जख्मी महिला ने कराया केस
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी वार्ड 12 में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी शम्भू दास की पत्नी सुलेखा देवी ने थाने में एफआईआर कराई है। जिसमें पड़ोस के रामप्रीत दास, सुमिन्द्रा देवी, ज्योति देवी व अमृता देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में सुलेखा देवी ने बताया है कि वह अपने दरबाजे पर बैठी थी। उसी समय पूर्व से चले आ रहे रास्ता के विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। गाली देने से मना किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया है। उसके बचाव में आए उसकी पुत्री के माथे पर ईंट से मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी मां-बेटी का इलाज पीएचसी में करने के बाद सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.