सीतामढ़ी, नवम्बर 16 -- Sitamarhi News: पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर विभिन्न स्थानों पर मारपीट की घटना में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में पुपरी के तुलाराम का पुत्र कमलेश कुमार, युगलकिशोर पासवान का पुत्र रामबाबू पासवान, बेलमोहन के विनोद मंडल की पत्नी मीना देवी, तेमुहा के राजेश राय का पुत्र सचिन कुमार, आवापुर के प्रमोद मुखिया का पुत्र राजा मुखिया, बहेरा जाहिदपुर के गुंजन पासवान का पुत्र विपिन कुमार, बौरा बाजितपुर के रामदेव मंडल का पुत्र शिवराम कुमार, रामाशीष मंडल का पुत्र सीताशरण मंडल, मधुबनी के विकास पासवान का पुत्र अभिराज कुमार व ससौला के अवधेश सिंह का पुत्र आलोक कुमार शामिल हैं। उक्त जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी आलोक कुमार व निशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर ...