Sitamarhi News: पुपरी: किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: पुपरी। नगर परिषद जनकपुर रोड पुपरी के वार्ड 16 स्थित एक किराए के मकान में शनिवार को 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अररिया जिले के शिवनगर मोहल्ला निवासी रामू दास के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार की शादी वर्ष 2020 में विरौली निवासी ज्योति कुमारी से हुई थी। दंपती की एक पुत्री भी है। ज्योति कुमारी पिछले दो वर्षों से एक जांच केंद्र में कार्यरत हैं और पुपरी में किराए के मकान में रहती थीं। करीब दो माह पूर्व उन्होंने बनौल निवासी महावीर साह के मकान में कमरा लिया था। ज्योति कुमारी ने बताया कि उनका पति नशे का सेवन करता था और अक्सर उन्हें प्रताड़ित करता था। वह पिछले पांच दिनों से मायके में रहकर नौकरी कर रही थीं। शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.