सीतामढ़ी, सितम्बर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में सुस्ती पर डीएम तनय सुल्तानिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बैंकों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए लोन सैंक्शन और डिस्बर्सल की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। परिचर्चा भवन में योजना की समीक्षा में डीएम ने विभिन्न बैंकों के प्रदर्शन की जानकारी ली। कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। बैंक, विद्युत विभाग, कार्यकारी एजेंसियों व उपभोक्ताओं में बेहतर समन्वय बनाकर आवेदन से लेकर लोन स्वीकृति और डिस्बर्सल तक की प्रक्रिया आसान करने का निर्देश दिया।

बैठक की जानकारी बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बत...