सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के सभाकक्ष में शुक्रवार को आवास सहायकों की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रीतेश कुमार ने किया। बैठक में बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोगों के दिए गये प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों की विन्दुवार समीक्षा की गयी। मौके पर बीडीओ ने आवास सहायकों को अपने-अपने पंचायतों में घुमकर प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा लेकर मकान नहीं बनाने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें लाल नोटिस देने का निर्देश दिया। मौके पर आवास पर्यवेक्षक रुपेश कुमार समेत प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में प्रतिनियुक्त आवास सहायकों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...