Sitamarhi News: पीएचसी परिसर में जलजमाव से मरीज परेशान, जलनिकासी व्यवस्था बदहाल
सीतामढ़ी, जून 30 -- Sitamarhi News: पुपरी। अनुमंडलीय अस्पताल (एसडीएच) सह पीएचसी पुपरी परिसर में हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में प्रवेश द्वार से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा वितरण काउंटर तक पानी जमा रहने से मरीजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
जलनिकासी की समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश के बाद यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। जानकारी के अनुसार, पूर्व में अस्पताल परिसर के जलनिकासी मार्ग पर जिला परिषद द्वारा पक्का निर्माण करा दिया गया, जिससे पानी के निकास का रास्ता बाधित हो गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.