सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। क्षेत्र के भासेपुर हाईस्कूल के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व बाइक के साथ गिरफ्तार दो युवकों के खिलाफ मंगलवार शाम बाजपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फूल नदाफ और मो. मेराज किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में भासेपुर हाई स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर भागने के दौरान दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: हथियार के साथ मुखिया का देवर समेत दो गिरफ्तार इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों को पकड़ने के प्रयास में थ...