Sitamarhi News: पिटाई से रिक्शा चालक की मौत, लोगों ने किया हंगामा
सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में साइड लगाने के विवाद में एक रिक्शा चालक की कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक का विवरण मृतक मेहसौल वार्ड 27 निवासी मो. जमील अख्तर है। वह मूल रूप से रुन्नीसैदपुर का रहने वाला था और मेहसौल में रहकर रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना का विवरण मृतक के पुत्र मो. गुलाब के अनुसार, उनके पिता सड़क किनारे रिक्शा लगाकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पास की एक दुकान के लोगों से रिक्शा हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर उपचार के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.