Sitamarhi News: पानी भरे गड्ढे में डूबा बालक, मौत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: डुमरा। डुमरा थाना क्षेत्र के खजुरिया परसपट्टी गांव में रविवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी बबन कुमार के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार, बबन कुमार के घर के पीछे खेत में एक गहरा गड्ढा है, जिसमें बारिश का पानी जमा था। रविवार को अंकुश घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने डुमरा थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.