Sitamarhi News: पांच काउंटरों पर मिल सके महज 15 तत्काल टिकट
सीतामढ़ी, नवम्बर 19 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद परदेस लौटने वाले प्रवासियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के बीच अब तत्काल टिकट हासिल करना भी यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। तत्काल टिकट के लिए रेलवे काउंटरों पर सुबह से ही मारामारी की स्थिति बनी हुई है। सीतामढ़ी और शिवहर जिले के यात्रियों के लिए बनाए गए पांच तत्काल टिकट काउंटरों पर बुधवार को महज 15 टिकट ही कट सके। इसके बाद भी बड़ी संख्या में यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के यात्रियों की सुविधा के लिए सीतामढ़ी, शिवहर, डुमरा कोर्ट, बाजपट्टी और जनकपुर रोड में तत्काल टिकट के पांच काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन इन काउंटरों पर भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.