सीतामढ़ी, जुलाई 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को जिले के सभी पांच शहरी निकायों में नगर निकाय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम सीतामढ़ी, नगर परिषद बैरगनिया, नगर परिषद जनकपुर रोड (पुपरी), नगर पंचायत सुरसंड तथा नगर पंचायत बेलसंड में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 से 16 तक आयोजित शिविर को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक शिविर स्थल पर प्रशासनिक, पुलिस एवं नगर निकाय के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे शिकायतों के पंजीकरण और सुनवाई की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित हुई। नगर निगम क्षेत्र के आठ वार्डों में आयोजित सहयोग शिविर में कुल 253 ...