Sitamarhi News: पांचवें दिन सदर अस्पताल में खुली ओपीडी, मरीजों की उमड़ी भी
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ एवं आईएमए की स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई वार्ता में सहमति बनने और सरकार की ओर से मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद चिकित्सकों ने हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित कर दी। इसके साथ ही मंगलवार को पांचवें दिन सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा बहाल हो गई। ओपीडी खुलते ही अस्पताल परिसर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकीय परामर्श कक्ष तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। संघ के प्रतिनिधियों के अनुसार, सरकार ने 10 दिनों के भीतर चिकित्सकों की प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इनमें डॉ. एसके आजाद की ससम्मान वापसी की मांग भी शामिल है। संघ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर चिकित्सक फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.