Sitamarhi News: पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर ' ट्री मैन' सम्मानित
सीतामढ़ी, जुलाई 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ट्री ' मैन' सुजीत कुमार को जिला प्रशासन, सीतामढ़ी ने सम्मानित किया। समाहरणालय के सभागार में आयोजित ' सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन' कार्यक्रम में सांसद देवेश चंद्र ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। सांसद ने कहा कि सुजीत कुमार का वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। जिला प्रशासन ने प्रशस्ति-पत्र में उनके कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने पर किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.