सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: परिहार। दशहरा पर्व में विधि-व्यवस्था बनाए रखने व शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए परिहार और बेला थाना पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 1383 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई हैं। इनमें 1082 लोगों को बॉन्ड डाउन कराया गया हैं। परिहार थाना क्षेत्र में 107 के तहत 500 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई हैं। इनमें 400 लोगों को बॉन्ड डाउन कराया गया हैं। इसके अलावा 10 लोगों के विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि 100 लोगों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया गया हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: डगरूआ में शांति समिति की बैठक, पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध थाना क्षेत्र में 10 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा हैं। वह...