Sitamarhi News: परिहार चौक पर अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन ने जारी किया नोटिस
सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: रमेश कुमार परिहार। प्रखंड मुख्यालय स्थित परिहार चौक में सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटाने की दिशा में अंचल प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। अंचलाधिकारी (सीओ) ज्योति कुमारी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पहले चरण में करीब 100 से 150 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। यह नोटिस पूर्व में कराई गई सरकारी मापी के आधार पर निर्गत किया गया था। जानकारी के अनुसार, पहली नोटिस जारी होने के बाद 17 जून को सभी संबंधित दुकानदारों को अंचल कार्यालय बुलाया गया था। बैठक में परिहार चौक के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित हुए और अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा। व्यापारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे स्वेच्छा से अपनी दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटा देंगे। बैठक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.