सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: परिहार। मानव श्रृंखला में शामिल होकर लौट रहे छात्र-छात्राओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नौ छात्र-छात्राएं जख्मी हो गए। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति वाले बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया। पहली घटना सिसौटिया गांव के समीप हुई। यहां टेम्पू और ट्रैक्टर में ठोकर लगने से मध्य विद्यालय मानिकपुर मुसहरनियां की छात्राएं 16 वर्षीया तुलसी कुमारी, 12 वर्षीया शिवानी कुमारी और 13 वर्षीया छोटी कुमारी जख्मी हो गईं।तुलसी कुमारी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया। वहीं शिवानी और छोटी...