सीतामढ़ी, जुलाई 6 -- Sitamarhi News: जितेंद्र झा परसौनी। एसपी के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीतामढ़ी-शिवहर एनएच 227 पर थाना क्षेत्र के पमरापुल चौक पर शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान एएसआई अशोक कुमार व पुलिस टीम ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Munger News: कार से कट्टा, कारतूस और कोरेक्स बरामद, गिरफ्तारगिरफ्तार युवक की पहचान गिरफ्तार युवक की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव वार्ड 12 निवासी राजकिशोर साह के 22 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है। राजन परशुरामपुर में ज्वेलर्स की दुकान चलाता है। जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब सात बजे एएसआई अशोक कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पमरापुल चौक पर संध्या गश्ती में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान...