Sitamarhi News: पत्नी व तीन बच्चे लापता, अपहरण का केस दर्ज
सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: डुमरा। थाना क्षेत्र के रसलपुर मिरचईया गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले में महिला के पति चांदी कुमार ने डुमरा थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी में चांदी कुमार ने बताया है कि वह राजस्थान के आबू रोड में फर्नीचर बनाने का काम करता था। काम समाप्त होने के बाद दो नवंबर 2026 को जब वह अपने घर रसलपुर मिरचईया पहुंचा तो उसकी पत्नी अमृता कुमारी और तीनों बच्चे घर पर नहीं मिले। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.