सीतामढ़ी, जून 30 -- Sitamarhi News: पति पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, थाने में आवेदन रुन्नीसैदपुर। थुम्मा गांव निवासी मुन्नी देवी ने अपने पति उमेश पटेल पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रुन्नीसैदपुर थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह वर्तमान में अपने पिता रघु महतो के घर रह रही है। आरोप है कि 29 जून की रात उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए और डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। महिला ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: पति पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, थाने में आवेदन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...