सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: पुपरी। पट्टीदारी विवाद को लेकर मारपीट में जख्मी आवापुर उत्तरी निवासी अमरनाथ पाठक की पत्नी रिंकू देवी ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें गंगाधर पाठक व भूषण पाठक को नामजद किया गया है। आवेदन में आरोप है कि दोनों शराब के नशे में किवाड़ धक्का दे रहे थे। विरोध करने पर भूषण ने रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। गले से मंगलसूत्र छीनने और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। पट्टीदारी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी आवापुर उतरी के अमरनाथ पाठक की पत्नी रिंकू देवी ने पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। जिसमें स्थानीय गंगाधर पाठक, भूषण पाठक को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में रिंकू देवी ने बताया है कि घटना की रात उसके किबाड़ को गंगाधर पाठक व भूषण पाठक शराब के नशे में धक्का दे रहे थे। खोलकर देखने पहुँची...