सीतामढ़ी, नवम्बर 19 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद परदेस लौटने वाले प्रवासियों की आवाजाही लगातार जारी है। बुधवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पुणे सहित दूसरे महानगरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी रही। वहीं, दर्जनभर लोकल ट्रेनों से दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, रक्सौल और नरकटियागंज जाने वाले यात्रियों ने भी सफर किया। हालांकि, सभी लोकल ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ पटना जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिली। बुधवार को सीतामढ़ी से खुलने और होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लोकहा बाजार-आनंद विहार एक्सप्रेस (04013), झंझारपुर-शकूरबस्ती एक्सप्रेस (04409), रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (05597), आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस (05580), दरभंगा-खातीप...