सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। चकौती पंचायत के पकटोला गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का बोखड़ा थाना पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में पूर्व वार्ड सदस्य मो. मुबारक समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के घरों की तलाशी के दौरान चोरी के मोटर, चापाकल के हेड, लोहे की पाइप समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध एफआईआर कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एक सितंबर को पकटोला गांव के ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 40 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार , जेल गए पूछताछ में अपना नाम मो. अलीशान बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटनाओं में शामि...