Sitamarhi News: पं. नेहरू को 137 वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
सीतामढ़ी, नवम्बर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 137 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय ललित आश्रम में श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मजबूत, आधुनिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अहम भूमिका थी। तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और अटूट संकल्प से भारत के सामाजिक, राजनीतिक, ढांचागत-आर्थिक विकास को नई दिशा के साथ आईआईटी-आईआईएम जैसे विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना की। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।मौके यह भी पढ़ें- Begusarai N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.