सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। निगम का दावा है कि इस बार जलजमाव से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दो स्वच्छता अधिकारियों के नेतृत्व में दो क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। संवेदनशील इलाकों में नालों की उड़ाही कराई गई है और जहां आवश्यकता है वहां नए नालों का निर्माण भी कराया जा रहा है। नगर निगम के पास 16 पंपसेट उपलब्ध हैं। इसके अलावा हाल ही में 97 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई सुपर सकर सह जेटिंग मशीन भी जलनिकासी के लिए तैयार है। इस मशीन से प्रतिदिन दो लाख लीटर से अधिक गंदा पानी निकाला जा सकता है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: स्ट्रीट लाइट व सबमर्सिबल का काम जल्द नगर आयुक्त का कहना है कि जहां प्राकृतिक ढलान या नालों के माध्यम से पानी की निकासी संभव नहीं होग...