Sitamarhi News: पंडालों के पास जलजमाव, बारिश बढ़ा सकती है लोगों की परेशानी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। 11 अक्टूबर से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। लेकिन शहर के प्रमुख बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास जलजमाव और कीचड़ की समस्या श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा सकती है। कोट बाजार, गुदरी रोड, जानकी मंदिर और गोशाला चौक सहित कई इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नारकीय स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अगर पूजा के दौरान बारिश हुई तो पंडालों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कोट बाजार और गुदरी रोड में जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुर्गापूजा पर साफ-सफाई व रोशनी की रहेगी बेहतर व्यवस्था सड़कों पर जमा पानी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.