सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: बथनाहा। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रतन कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। कई विभागों के अधिकारियों के बैठक से गायब रहने पर प्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक के दौरान पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता की अनुपस्थिति और कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधि भड़क गए। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पेयजल आपूर्ति और सरकारी योजनाओं में लापरवाही के कारण लोगों के सामने पीने की पानी घोर अभाव हो गया है। पानी के जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण अधिकांश चापाकल सुख गया है। जबकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नल जल योजना कई कारणों से पानी लोगों के घर तक नहीं पहुंच पा रहा है।बैठक में कृषि विभाग, बिजल...