Sitamarhi News: पंचायत समिति की बैठक में छाया पेयजल संकट का मुद्दा
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: पुपरी। प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मनोज कुमार ने की। बैठक के दौरान क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संकट का मामला प्रमुखता से छाया रहा। पंचायत समिति सदस्यों ने जलापूर्ति व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर जमकर नाराजगी जताई और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सदस्यों ने कहा कि बड़ी संख्या में चापाकल सूख जाने के कारण कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है।
जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिति नल-जल योजना के तहत भी लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जगह-जगह पाइप फूटे हुए हैं और कई स्थानों पर नल खराब पड़े हैं, जिससे जलापूर्ति बाधित हो रही है। शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य समय पर नहीं कराया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.