सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंच गई हैं। 258 पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रारूप तैयार कर कोटिवार आबादी की अंतिम सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। अब आयोग के स्तर पर आरक्षण रोस्टर तैयार होगी। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की निगाहें आरक्षण सूची पर टिक गई हैं। रोस्टर जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी और चुनावी गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है।

चुनावी समीकरण पर आरक्षण रोस्टर का प्रभाव आरक्षण रोस्टर तय करेगा चुनावी समीकरण : जिले के विभिन्न पंचायतों में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य व पंच पद के संभावित उम्मीदवार फिलहाल आरक्षण रोस्टर का इंतजार कर र...