Sitamarhi News: पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर करें काम
सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: शिवहर। राज्य के पंचायती राज विभाग के निर्देश पर रविवार को जिले की सभी 53 ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामसभा की बैठकों से हुई। बैठकों में मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्रामसभा के सदस्य, जीविका समूह की दीदियां, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य आकर्षण पंचायती राज विभाग द्वारा निर्धारित थीम-08 सुशासन युक्त पंचायत पर हुई विस्तृत चर्चा रही। इसमें ग्रामसभा की निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका बढ़ाने, सरकारी योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन, पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास तथा मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना पर विशेष चर्चा की गई। जुलाई माह के विशेष विषय के रूप में पेयजल योजना पर विस्तार से बातचीत हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.