सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड पांच निवासी 17 वर्षीय किशोर अमित कुमार का शव 25 अक्टूबर रविवार्र की सुबह नौ दिन बाद बागमती नदी से बरामद किया गया। वह 17 अक्टूबर को दशहरा की सप्तमी तिथि पर कलश शोभायात्रा में शामिल होने के लिए चंदौली घाट गया था। इसी दौरान नदी में स्नान करने के क्रम में उसके गहरे पानी में डूबने की आशंका जताई गई थी। रविवार की सुबह डूबने वाली जगह से करीब पांच सौ मीटर पूरब नदी में शव उपलाता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। शव की पहचान अमित कुमार, पिता बबलू साह के रूप में हुई। किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को दशहरा की सप्तमी तिथि पर कलश शोभायात्रा निकाली जा रही ...