Sitamarhi News: नेपाल से शराब लादकर भाग रहे बाइक सवारों ने महिला को रौंदा, पटना ले जाने के दौरान मौत
सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सहियारा थाना क्षेत्र के नरहा जगधर गांव में नेपाल से अवैध शराब लादकर तेज रफ्तार से भाग रहे बाइक सवारों ने घर के गेट के पास खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नरहा जगधर गांव निवासी सत्यनारायण महतो की पत्नी सिमरेखिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिमरेखिया देवी अपने घर के गेट के पास खड़ी थीं। इसी दौरान नेपाल की ओर से शराब की खेप लेकर तेज गति से गांव की तरफ आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाइक सवारों को खदेड़कर पकड़ लिया। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.