सीतामढ़ी, जुलाई 6 -- Sitamarhi News: राजकपूर बैरगनिया। सीतामढ़ी एसटीएफ व बैरगनिया पुलिस की कार्रवाई में रविवार को बड़ी मात्रा में विदेशी शराब संग एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के अख्ता पश्चिमी (चकवा) पंचायत के तकिया टोला स्थित बागमती नदी तट के समीप की गई।पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने थाना के पीएसआई विभाकर कुमार एवं एएसआई शशि कुमार शिरीष के साथ छापेमारी की। इस दौरान नेपाल के रौतहट जिले से बागमती नदी के रास्ते पानी में बहाकर लाई जा रही शराब की खेप को जब्त कर लिया गया। मौके से थाना क्षेत्र के जमुआ वार्ड-13 निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र राजू राम को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: 450 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी ...