Sitamarhi News: नेपाल जाने के दौरान नाबालिग लड़की रेस्क्यू, युवक पुलिस के हवाले
सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा के भिट्ठामोड़ चेकपोस्ट के पास एसएसबी की 51वीं वाहिनी के जवानों ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू कर उसके साथ जा रहे 18 वर्षीय युवक को अभिरक्षा में लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर नियमित जांच के दौरान दोनों को रोका गया। मिली जानकारी के अनुसार, सीमा स्तंभ संख्या 301 के नजदीक भारतीय क्षेत्र में करीब 15 मीटर अंदर दोनों भारत से नेपाल की ओर जा रहे थे। संदेह होने पर जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुयी है। नाबालिग लड़की की पहचान गोपनीय रखी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे शादी करने के इरादे से घर से निकले थे। परिजनों की सहमति नहीं मिलने के कारण नेपाल जाकर शादी करने की योजना बनाई थी। घटना की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.