सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: शिवहर । नीलामपत्र वादों के निष्पादन एवं बकाया राशि की वसूली की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत माहवार निष्पादित वादों तथा संबंधित पदाधिकारियों की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। डीएम ने वादों के निष्पादन और वसूली की गति में सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिए और शून्य प्रगति वाले पदाधिकारियों के कार्यों पर गहरी नाराजगी जताई।समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 06 नवंबर तक कुल 333 वादों का निष्पादन किया जा चुका है, जिसमें अप्रैल में 46, मई में 12, जून में 25, जुलाई में 06, अगस्त में 41, सितंबर में 104, अक्टूबर में 68 और 01 से 06 नवंबर के बीच 31 वाद निष्पादित हुए हैं। डीएम ने वित्तीय वर्ष में श...