सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कोट बाजार में जलजमाव की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। बारिश होते ही बाजार की सड़कों और आसपास के मोहल्लों में पानी जमा हो जाता है। इससे दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। नालों की बदहाल स्थिति, कूड़े का ढेर और टूटी सड़कों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लंबे समय से बनी इस समस्या को लेकर स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कोट बाजार सहित जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान समस्याओं को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह को दूरभाष पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सांसद ने वार्ड संख्या 9, 15 और 17 के विभिन्न मोहल्लों का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने ...