सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: पुपरी। पीएचसी पुपरी में आशा दिवस पर नियमित टीकाकरण बढ़ाने व बाल शोषण के बारे प्रशिक्षण दिया गया। बीसीएम पूजा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित आशा दिवस को संबोधित करते हुए डब्लूएचओ मोनिटर अंसार अहमद ने सर्वे ड्यू की जांच की गई। साथ ही नियमित टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश आशा कार्यकर्ताओं को दी गई। बाल कल्याण विभाग से आए कर्मी के द्वारा बाल शोषण के बारे में बताया गया। आशा कार्यकर्ता को अपने अपने पोषक क्षेत्र के बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए उत्प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से मजदूरी नही कराने को लेकर लोगों को जागरूक करें। बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर कुरीति पर रोक लगाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...