सीतामढ़ी, जुलाई 31 -- Sitamarhi News: मनीष झा सीतामढ़ी। नगर निगम में विकास योजनाओं के चयन, स्वीकृति और क्रियान्वयन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने के लिए नई कार्यप्रणाली लागू कर दी गई है। नगर आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब किसी भी विकास योजना पर कार्य सामान्य बोर्ड अथवा सशक्त स्थायी समिति की मंजूरी के बाद ही आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: निगम की योजनाओं की नई कार्यप्रणाली लागू हुईनई कार्यप्रणाली नई व्यवस्था के तहत सबसे पहले बोर्ड या समिति में योजना का चयन होगा। इसके बाद संबंधित योजना मद में उपलब्ध राशि का परीक्षण किया जाएगा। पर्याप्त राशि होने पर अभियंताओं द्वारा तकनीकी विश्लेषण तैयार किया जाएगा और फिर योजना को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पुनः बोर्ड के समक्ष रखा जाएग...